उपायुक्त किन्नौर ने पोवारी-शोंगटोंग बैराज का किया निरीक्षण

उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज निर्माणाधीन पोवारी-शोंगटोंग बैराज के समीप राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 की सड़क में आई दरारों का निरीक्षण किया तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को यातायात बहाली व दरारों से सड़क को हुए नुकसान को समय पर ठीक करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Jun 26, 2025 - 15:51
 0  35
उपायुक्त किन्नौर ने पोवारी-शोंगटोंग बैराज का किया निरीक्षण
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - रिकांगपिओ     26-06-2025

उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज निर्माणाधीन पोवारी-शोंगटोंग बैराज के समीप राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 की सड़क में आई दरारों का निरीक्षण किया तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को यातायात बहाली व दरारों से सड़क को हुए नुकसान को समय पर ठीक करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पोवारी-शोंगटोंग बैराज के समीप सड़क में दरारें उत्पन्न हुई जिस कारण इस मार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया तथा शिल्टी-कड़छम वैकल्पिक मार्ग से यातायात सुचारू ढंग से आरंभ कर दिया गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow