अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए पंजीकरण शुरू, ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है युवा 

भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। भारतीय सेना की अग्निवीर योजना के तहत वर्ष 2027 भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 13 फरवरी 2026 से शुरू

Feb 16, 2026 - 17:05
 0  23
अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए पंजीकरण शुरू, ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है युवा 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    16-02-2026

भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। भारतीय सेना की अग्निवीर योजना के तहत वर्ष 2027 भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 13 फरवरी 2026 से शुरू हो गया है। इच्छुक उम्मीदवार 1 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल मनीष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला, सोलन जिला, किन्नौर जिला तथा शिमला जिले के पात्र युवाओं के लिए यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है और पात्रता से जुड़ी सभी शर्तें वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

भर्ती निदेशक के अनुसार, उम्मीदवार अधिकतम दो ट्रेड के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। बदली हुई भर्ती प्रक्रिया को समझने के लिए वेबसाइट पर वीडियो लिंक भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिनके माध्यम से अभ्यर्थी पंजीकरण और ऑनलाइन परीक्षा से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस के पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा से संबंधित तिथि और केंद्रों की जानकारी समय-समय पर वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow