बजट सत्र के पहले दिन सदन में हंगामा : राज्यपाल ने अभिभाषण पढ़ने से किया इंकार, सीएम सुक्खू ने RDG का उठाया मुद्दा

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन कार्यवाही असामान्य घटनाक्रम के साथ शुरू हुई। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से हुई, लेकिन इस दौरान राज्यपाल ने संवैधानिक संस्थाओं पर की गई कुछ टिप्पणियों को मर्यादा से परे बताते हुए पूरा अभिभाषण पढ़ने से इनकार कर दिया

Feb 16, 2026 - 16:56
Feb 16, 2026 - 17:07
 0  37
बजट सत्र के पहले दिन सदन में हंगामा : राज्यपाल ने अभिभाषण पढ़ने से किया इंकार, सीएम सुक्खू ने RDG का उठाया मुद्दा

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   16-02-2026

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन कार्यवाही असामान्य घटनाक्रम के साथ शुरू हुई। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से हुई, लेकिन इस दौरान राज्यपाल ने संवैधानिक संस्थाओं पर की गई कुछ टिप्पणियों को मर्यादा से परे बताते हुए पूरा अभिभाषण पढ़ने से इनकार कर दिया। 

उन्होंने केवल कुछ पंक्तियां पढ़ीं और अभिभाषण की प्रति सदन के पटल पर रखकर अपनी बात समाप्त कर दी। इस घटनाक्रम को लेकर सदन में राजनीतिक हलचल तेज हो गई। बाद में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस तरह की स्थिति पहले भी देखने को मिल चुकी है और इसे असामान्य नहीं माना जाना चाहिए। 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य के आर्थिक मुद्दों पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट हिमाचल प्रदेश का अधिकार है और छोटे पर्वतीय राज्य होने के कारण प्रदेश को इस सहायता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राज्य के हितों की रक्षा के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को एकजुट होकर प्रयास करने चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow