महाशिवरात्रि पर शूलिनी ऑटो रिक्शा यूनियन की मिसाल : हजारों श्रद्धालुओं को दी दो दिनों तक निःशुल्क सेवा

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सोलन के प्रसिद्ध जटोली मंदिर (योगानंद आश्रम) आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शूलिनी ऑटो रिक्शा यूनियन ने अटूट सेवा भावना का परिचय दिया

Feb 16, 2026 - 16:41
Feb 16, 2026 - 16:47
 0  17
महाशिवरात्रि पर शूलिनी ऑटो रिक्शा यूनियन की मिसाल : हजारों श्रद्धालुओं को दी दो दिनों तक निःशुल्क सेवा

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    16-02-2026

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सोलन के प्रसिद्ध जटोली मंदिर (योगानंद आश्रम) आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शूलिनी ऑटो रिक्शा यूनियन ने अटूट सेवा भावना का परिचय दिया। यूनियन द्वारा जटोली मुख्य मंदिर से राजगढ़ रोड (मुख्य मार्ग) तक दो दिनों के लिए पूर्णतः निःशुल्क ऑटो सेवा उपलब्ध करवाई गई।

​जाम से मुक्ति और सुगम दर्शन जटोली मंदिर जाने वाला मार्ग तंग होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी। श्रद्धालुओं को असुविधा न हो, इसके लिए मंदिर समिति ने इस वर्ष निजी गाड़ियों के प्रवेश पर रोक लगाई थी। ऐसे में श्रद्धालुओं, विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों को मंदिर तक पहुँचाने की जिम्मेदारी शूलिनी ऑटो यूनियन ने बखूबी निभाई।

​यूनियन प्रधान धर्मपाल ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि "श्रद्धालुओं की सेवा ही हमारा मुख्य ध्येय रहा। हमने 15 फरवरी सुबह 10:00 बजे से 16 फरवरी शाम 5:00 बजे तक करीब 60 से 70 ऑटो रिक्शा निरंतर सेवा में लगाए रखे। हमारा प्रयास था कि किसी भी भक्त को मंदिर तक पहुँचने में पैदल चलने की थकान या अन्य किसी प्रकार की असुविधा न हो।"

यह दो दिवसीय सेवा 15 और 16 फरवरी को लगातार जारी रही सुविधा।  दो दिनों में हजारों स्थानीय निवासियों और बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने इस निःशुल्क सेवा का लाभ उठाया। मंदिर समिति के निर्णय का सम्मान करते हुए केवल अधिकृत सेवा वाहनों के रूप में ऑटो रिक्शा का संचालन किया गया, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू रही। 

सोलन वासियों और श्रद्धालुओं ने शूलिनी ऑटो रिक्शा यूनियन के इस निस्वार्थ प्रयास की जमकर सराहना की है। यूनियन के सदस्यों का कहना है कि भविष्य में भी धार्मिक और सामाजिक कार्यों में उनका सहयोग इसी प्रकार जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow