एनसीसी में नई ऊँचाई: एo एनo ओo नीता शर्मा को द्वितीय अधिकारी का दायित्व

गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोलन के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि विद्यालय की एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर (ANO) तृतीय अधिकारी नीता शर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्य

Feb 1, 2026 - 11:13
 0  20
एनसीसी में नई ऊँचाई: एo एनo ओo नीता शर्मा को द्वितीय अधिकारी का दायित्व
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    01-02-2026

गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोलन के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि विद्यालय की एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर (ANO) तृतीय अधिकारी नीता शर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं एनसीसी के प्रति समर्पण को देखते हुए द्वितीय अधिकारी (Second Officer) के पद पर पदोन्नत किया गया है।

सुश्री नीता शर्मा की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए बल्कि समस्त गुरुकुल परिवार के लिए सम्मान और प्रेरणा का विषय है। उनके मार्गदर्शन में एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और नेतृत्व के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की है।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति, प्रधानाचार्या, समस्त अध्यापकगण एवं अभिभावकों ने  नीता शर्मा को हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय परिवार को पूर्ण विश्वास है कि नीता शर्मा आगे भी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरे समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ करते हुए विद्यालय और एनसीसी को नई ऊँचाइयों  तक पहुंँचाएँगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow