सोलन शहर में दो गुटों में मारपीट, मामले में पुलिस ने 20 संदिग्धों को लिया हिरासत में,वहीं छह युवक गिरफ्तार
जिला मुख्यालय सोलन में शनिवार को दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हुई हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने 20 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। इसमें से छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन 30-03-2026
जिला मुख्यालय सोलन में शनिवार को दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हुई हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने 20 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। इसमें से छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से एक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे शिमला रेफर किया गया है।
इसमें दोनों गुटों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है। मामले में पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस जानकारी के अनुसार गर्ल्स स्कूल सोलन के पास दो गुटों के बीच पूर्व में हुए विवाद के चलते मारपीट की घटना हुई।
इस संबंध में एक गुट ने दूसरे गुट के विरुद्ध पुलिस थाना सदर सोलन में पहले ही मामला दर्ज करवाया जा चुका था। इसके उपरांत देर रात को दूसरे गुट ने भी पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।
इसमें शिकायतकर्ता साहिल वर्मा पुत्र प्रीतम वर्मा, निवासी गांव बमोत, डाकघर रामपुर, तहसील कसौली ने आरोप लगाया है कि 25 मार्च को उसके दोस्त अक्षत और अब्बू के बीच चिल्ड्रन पार्क में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद अब्बू और अजय ने उसे फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी।
एसपी सोलन टी.एसडी वर्मा ने बताया कि उक्त दोनों मामलों में अब तक कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों में साहिल पुत्र प्रीतम वर्मा, निवासी गांव बमोत डाकघर रामपुर तहसील कसौली, प्रणय पुत्र लेख राम, निवासी गांव चंदरेनी डाकघर टकसाल तहसील कसौली, अक्षित पुत्र देवेंद्र ठाकुर निवासी गांव व डाकघर चंडी तहसील कसौली गिरफ्तार किया गया है।
What's Your Reaction?




