किन्नाैर के निगुलसरी में 70 मीटर धंसी सड़क, मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप

हिमाचल प्रदेश के किन्नाैर जिले में निगुलसरी में भूस्खलन वाले क्षेत्र में भवानगर की ओर 70 मीटर सड़क बुरी तरह धंस गई है। इससे नेशनल हाईवे-5 पर वाहनों की आवाजाही फिर से ठप

Oct 1, 2024 - 18:59
 0  63
किन्नाैर के निगुलसरी में 70 मीटर धंसी सड़क, मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - किन्नौर    01-10-2024

हिमाचल प्रदेश के किन्नाैर जिले में निगुलसरी में भूस्खलन वाले क्षेत्र में भवानगर की ओर 70 मीटर सड़क बुरी तरह धंस गई है। इससे नेशनल हाईवे-5 पर वाहनों की आवाजाही फिर से ठप हो गई है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में करीब तीन मीटर चौड़ी सड़क पूरी तरह धंस गई है। ऐसे में अब पहाड़ को खोदकर पूरी सड़क को अंदर की ओर से दोबारा बनाया जाएगा।  

आज देर शाम तक सड़क को फिर से खोलने की कोशिश है। नेशनल हाईवे फिर से बंद होने के कारण हजारों लोगों की मुश्किलें फिर से बढ़ गई हैं। सबसे ज्यादा परेशानी किसान-बागवानों को हो रही है, जिनकी कीमती फसलें गाड़ियों में है और आगे जाने का रास्ता बंद है। किन्नाैर का अन्य भागों से संपर्क कट गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow