भालू के हमले से घंडुरी के 70 वर्षीय बुजुर्ग बुरी तरह घायल 

सिरमौर् के घंडूरी के जंगल मे भालू ने एक व्यक्ति  पर हमला कर दिया. भालू के हमले से 70 वर्षीय कनिया राम को बुरी तरह से घायल हो गए

Oct 1, 2024 - 18:46
 0  68
भालू के हमले से घंडुरी के 70 वर्षीय बुजुर्ग बुरी तरह घायल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - घंडूरी   01-10-2024

जिला सिरमौर् के घंडूरी के जंगल मे भालू ने एक व्यक्ति  पर हमला कर दिया. भालू के हमले से 70 वर्षीय कनिया राम को बुरी तरह से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार आज सुबह कनियाराम सुबह 8 बजे पत्ती के लिए जंगल गए थे। 

पत्ती भी काट ली थी जैसे यह पत्ती का बोझा उठाने लगे कि अचानक पीछे से इनके ऊपर भालू झपट पड़ा। कनिया राम ने हिम्मत दिखाते हुए दराट से हमला कर दिया। जिससे इनकी जान तो बच गई मगर इन्हे मुंह कान से नोच लिया। यह जैसे तैसे नीचे सड़क तक पहुंचे जहां से गांव वालो की मदद से 108 एम्बुलेंस से नौहराधार अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। 

जहां प्राथमिक उपचार के बाद  गंभीर हालत में राजगढ़ अस्पताल रेफर कर दिया गया। गौरतलब है कि भालू के हमले से अब स्थानीय लोगो मे भय व्याप्त होने लगा है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow