गोलीकांड मामले में ग्रामीणों की एसपी सिरमौर से मुलाकात, SP बोले मामले में जांच लगातार जारी
सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र में हुए गोलीकांड मामले को लेकर जामु कोटी पँचायत के ग्रामीणों ने आज सिरमौर जिला मुख्यालय एसपी सिरमौर से मुलाकात की। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच में तेजी लाने और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई।
मीडिया से बात करते हुए बाइक चला रहे व्यक्ति रविंद्र सिंह ने बताया कि अपने भाई के साथ वह शिलाई क्षेत्र से घर की तरफ आ रहा था और इसी दौरान कोटी उत्तउ के समीप उन्हें गोली लगी जिससे पीछे बैठे उनके भाई की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई उन्होंने कहा कि उन्हें काफी समय बाद इस बात का आभास हुआ कि उन्हें गोली लगी है ।उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गोली लगना मौत के कारण बताया गया है ।
एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द मामले में आरोपियों तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है।
What's Your Reaction?
