कारगिल विजय दिवस पर भाजपा मंडल पांवटा साहिब ने वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल पांवटा साहिब द्वारा सूरजपुर स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के अमर वीरों को नमन करते हुए क्षेत्र के वीर सपूत शहीद शमशेर सिंह को पुष्प एवं श्रद्धा-सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

Jul 26, 2026 - 12:37
 0  4
कारगिल विजय दिवस पर भाजपा मंडल पांवटा साहिब ने वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

यंगवार्ता न्यूज - पांवटा साहिब, 26 जुलाई, 2026 : 

 कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल पांवटा साहिब द्वारा सूरजपुर स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के अमर वीरों को नमन करते हुए क्षेत्र के वीर सपूत शहीद शमशेर सिंह को पुष्प एवं श्रद्धा-सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को संबोधित करते हुए कारगिल विजय दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्ष 1999 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारतीय सेना के वीर जवानों ने अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए दुर्गम कारगिल की चोटियों से दुश्मन को खदेड़कर तिरंगे की आन, बान और शान को अक्षुण्ण रखा। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस प्रत्येक भारतीय के लिए राष्ट्रभक्ति, त्याग और वीरता की अमर गाथा है तथा हमें अपने वीर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को सदैव स्मरण रखते हुए राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरणा लेनी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर पुष्प एवं श्रद्धा-सुमन अर्पित कर वीर शहीदों के अद्वितीय बलिदान को नमन किया। इसके उपरांत सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति अपनी अटूट निष्ठा व्यक्त करते हुए सामूहिक राष्ट्रगान किया। इस दौरान विधायक सुखराम चौधरी ने शहीद शेर सिंह के सपुत्र पंकज चौधरी को शोल-टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा मंडल के पदाधिकारी, भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में वीर शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow