नाहन में रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, डीसी प्रियंका वर्मा ने किया शुभारंभ

 रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स की ओर से रविवार को निर्मल हेल्थ सर्विसेज के समीप कालीस्थान तालाब क्षेत्र में निशुल्क नेत्र जांच एवं श्रवण (कानों की सुनाई) जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

Jul 26, 2026 - 12:40
 0  4
नाहन में रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, डीसी प्रियंका वर्मा ने किया शुभारंभ

यंगवार्ता न्यूज - नाहन, 26 जुलाई, 2026 : 

 रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स की ओर से रविवार को निर्मल हेल्थ सर्विसेज के समीप कालीस्थान तालाब क्षेत्र में निशुल्क नेत्र जांच एवं श्रवण (कानों की सुनाई) जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर का शुभारंभ उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने किया। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लोगों की आंखों और कानों की निशुल्क जांच की गई। जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स की अध्यक्ष प्रगति सबलोक ने बताया कि क्लब समाजसेवा के उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

इस अवसर पर डॉ. सबलोक, एस.के. अत्री (एडवोकेट), विकास रतन (सेक्रेटरी), अमित अत्री, कुलदीप सिंह, अशरफ अली,  पूजा तोमर, नगर परिषद नाहन के पार्षद विशाल तोमर, इनर व्हील क्लब तथा रोटरी क्लब के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे।

रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स ने भविष्य में भी समाजहित में ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प दोहराया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow