भगवान बाबा की पावन शताब्दी जन्मोत्सव के उपलक्ष में 1 मई को नाहन पहुंचेगी श्री सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी दिव्य रथ यात्रा 

भगवान बाबा की पावन शताब्दी जन्मोत्सव के उपलक्ष में देश की चारों दिशाओं और मध्य में श्री सत्य साईं प्रेम वाहिनी दिव्य रथ यात्राएं निकाली जा रही है। उत्तर भारत में रथ यात्रा के शेड्यूल को लेकर नाहन में सत्य साईं सेवा समिति के सदस्य मीडिया से रूबरू हुए

Apr 28, 2025 - 15:59
Apr 28, 2025 - 16:00
 0  43
भगवान बाबा की पावन शताब्दी जन्मोत्सव के उपलक्ष में 1 मई को नाहन पहुंचेगी श्री सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी दिव्य रथ यात्रा 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

देश की चारों दिशाओं और मध्य में निकल रही प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    28-04-2025

भगवान बाबा की पावन शताब्दी जन्मोत्सव के उपलक्ष में देश की चारों दिशाओं और मध्य में श्री सत्य साईं प्रेम वाहिनी दिव्य रथ यात्राएं निकाली जा रही है। उत्तर भारत में रथ यात्रा के शेड्यूल को लेकर नाहन में सत्य साईं सेवा समिति के सदस्य मीडिया से रूबरू हुए।

मीडिया से बात करते हुए श्री सत्य साइन सेवा समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर अमर सिंह चौहान ने बताया कि भगवान बाबा के पावन शताब्दी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में देश की चारों दिशाओं और मध्य में दिव्य पावन प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्राएं निकाली जा रही है। रथ यात्रा के भारत भ्रमण की श्रृंखला में उत्तरी भारत क्षेत्र में सर्वप्रथम आगमन स्थल जिला सिरमौर में 1 मई को माता बाला सुन्दरी मन्दिर, त्रिलोकपुर निर्धारित किया गया है। 

उन्होंने बताया कि यहां पर साइन समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ योगेंद्र वर्मा अपने विचार प्रस्तुत करेंगे और जहां पूजा अर्चना और भजन के बाद रथ नाहन की ओर प्रस्थान करेगा। उन्होंने बताया कि चौहान का बाग से साईं भजन हाल तक रथ यात्रा की अगवाई में कलश यात्रा निकाली जाएगी। और यहां श्री सत्य साईं समिति की ओर से प्रदर्शनी का भी आयोजित किया जाएगा।

इस दिव्य प्रेम प्रवाहीनी रथ यात्रा का मकसद देशवासियों के बीच प्रेम भाव उत्पन्न करना है। करीब एक सप्ताह तक जिला सिरमौर के अलग-अलग स्थान में चलने वाली इस रथ यात्रा के माध्यम से श्री सत्य साईं बाबा की शिक्षाओं को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। ताकि लोगों में प्रेम भाव पैदा हो सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow