किसानो से जुड़ी समस्याओं पर नाहन में मंथन,हिमाचल में किसानों को नहीं मिलते फल और सब्जियों के सही दाम : कुलदीप तंवर

किसानों से जुड़ी विभिन्न मुद्दों को लेकर सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज हिमाचल किसान सभा की बैठक आयोजित हुई जिसमें प्रदेश में किसानों के सामने आ रही समस्या पर मंथन किया गया बैठक की अध्यक्षता हिमाचल किसान सभा के राज्य अध्यक्ष डॉ कुलदीप तंवर ने की

Jun 15, 2025 - 16:39
Jun 15, 2025 - 17:03
 0  17
किसानो से जुड़ी समस्याओं पर नाहन में मंथन,हिमाचल में किसानों को नहीं मिलते फल और सब्जियों के सही दाम : कुलदीप तंवर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

किसानो को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करेंगी किसान सभा

प्रदेश में बसने वाले 64 प्रतिशत लोग कृषि पर आधारित

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     15-06-2025

किसानों से जुड़ी विभिन्न मुद्दों को लेकर सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज हिमाचल किसान सभा की बैठक आयोजित हुई जिसमें प्रदेश में किसानों के सामने आ रही समस्या पर मंथन किया गया बैठक की अध्यक्षता हिमाचल किसान सभा के राज्य अध्यक्ष डॉ कुलदीप तंवर ने की।

मीडिया से बात करते हुए और राज्य अध्यक्ष डॉ कुलदीप तंवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के भीतर मौजूदा समय में किसान कई परेशानियों से जूझ रहा है  कई किसानों को जमीनों से बेदखल किया जा रहा है और सरकार किसानों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। 

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हिमाचल किसान सभा द्वारा किसानों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक  किया जाएगा और इसके लिए पूरे हिमाचल प्रदेश में किसान सभा अभियान शुरू करेगी। कुलदीप तंवर ने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश में किसानों को फल और सब्जियों के समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहे है जिसमें मुख्य रूप से बड़ी मात्रा में उत्पादित होने वाला सेब और लहसुन की फसल शामिल है।

हिमाचल किसान सभा अध्यक्ष ने दूध के दाम बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया है उन्होंने कहा कि हाल ही में हिमाचल सरकार ने दूध के दामों में बढ़ोतरी की है जिससे किसान को राहत मिली है और मिल्क फेड द्वारा खरीदे जाने वाले दूध की खरीद में भी बढ़ोतरी हुई है उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में प्रदेश सरकार बजे के मुताबिक किसानों के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow