यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब 15-02-2026
जिला सिरमौर पुलिस कि नशे की खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां पुलिस ने तीन महिला नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पांवटा साहिब के सिंघपुरा क्षेत्र के खोदरी माजरी में पुलिस को गश्त के दौरान तीन महिलाएं गोजर गांव की तरफ आते हुए मिली। पुलिस को देख कर महिलाएं सहम गई जिस पर पुलिस को शक हुआ तो पुलिस ने महिलाओं से पूछताछ शुरू की। साथ ही जब महिलाओं के सामान की तलाशी ली गई तो उनके पास से 835 ग्राम चरस बरामद हुई।
इस मामले में पुलिस ने उत्तराखंड के देहरादून जिला के विकास नगर , हरबर्टपुर और शाहपुर की तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं में शानु राय पत्नी हरी दास निवासी गांव शाहपुर कल्याणपुर, धर्मावाला डाकघर हर्बटपुर तहसील विकासनगर जिला देहरादून , बबीता पत्नी मनोज निवासी गांव भीमावाला डाकघर विकासनगर जिला देहरादून तथा आशिया परवीन पत्नी तासीन अली निवासी विद्यापीठ मार्ग, विकासनगर जिला देहरादून शामिल है। इन महिलाओं के कब्जा से 835 ग्राम चरस बरामद की है।
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने गत शाम गश्त के दौरान उत्तराखंड की सीमा के साथ लगते खोदरी माजरी में तीन महिलाओं को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह तीनों ही महिलाएं उत्तराखंड के देहरादून जिला के रहने वाली है। पुलिस ने तीनों महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही महिलाओं को अदालत में पेश किया जाएगा , जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं से पूछताछ के बाद ही पता चलेगा कि इन नशा तस्कर महिलाओं के पीछे कोई गिरोह या कोई बड़ा सरगना तो नहीं है।