अब ऑनलाइन बिकेंगे शराब ठेके और टोल बैरियर , हिमाचल सरकार पहली बार करवाएगी ई-नीलामी

हिमाचल में सिस्टम को पारदर्शिता करने के उद्देश्य से राज्य कर एवं आबकारी विभाग वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए खुदरा आबकारी शराब ठेकों तथा प्रवेश टोल बैरियरों का आवंटन राज्य के इतिहास में पहली बार पूर्णतः पारदर्शी ऑनलाइन ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से करेगा। ई-नीलामी इकाई-वार आयोजित की जाएगी , जिसमें प्रत्येक इकाई में शामिल खुदरा आबकारी शराब ठेकों के लिए अलग-अलग ऑनलाइन बोलियां आमंत्रित की जाएंगी। आवेदक अपने घर या कार्यालय से ही दूरस्थ रूप से बोली प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे

Feb 15, 2026 - 19:29
 0  46
अब ऑनलाइन बिकेंगे शराब ठेके और टोल बैरियर , हिमाचल सरकार पहली बार करवाएगी ई-नीलामी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  15-02-2026
हिमाचल में सिस्टम को पारदर्शिता करने के उद्देश्य से राज्य कर एवं आबकारी विभाग वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए खुदरा आबकारी शराब ठेकों तथा प्रवेश टोल बैरियरों का आवंटन राज्य के इतिहास में पहली बार पूर्णतः पारदर्शी ऑनलाइन ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से करेगा। ई-नीलामी इकाई-वार आयोजित की जाएगी , जिसमें प्रत्येक इकाई में शामिल खुदरा आबकारी शराब ठेकों के लिए अलग-अलग ऑनलाइन बोलियां आमंत्रित की जाएंगी। आवेदक अपने घर या कार्यालय से ही दूरस्थ रूप से बोली प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। 
राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस ने बताया कि सभी आवेदकों के लिए मान्य डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट ( डीएससी ) के माध्यम से नामित ई-नीलामी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण करना आवश्यक होगा। केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा की गई बोलियां ही स्वीकार की जाएंगी। ई-नीलामी पोर्टल का लिंक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.hptax.gov.in. पर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि संभावित बोलीदाताओं को बोली प्रक्रिया में भाग लेने से पहले आबकारी नीति 2026-27, मानक संचालन प्रक्रियाएं ( एसओपी ) तथा उपयोगकर्ता मार्गदर्शिका को ध्यानपूर्वक पढ़ना और समझना चाहिए। 
ये दस्तावेज विभागीय वेबसाइट तथा ई-नीलामी पोर्टल पर उपलब्ध रहेंगे। इच्छुक बोलीदाताओं को ई-नीलामी प्रक्रिया से संबंधित अद्यतन जानकारी, अधिसूचनाएं तथा विस्तृत निर्देशों के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है। उन्होंने बताया कि सुगम सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 0177-2620426, व्हाट्सएप नम्बर 94183-31426, साउथ जोन 0177-2620426, नॉर्थ जोन 01894-230186 व सेन्ट्रल जोन 01905-223499 स्थापित किए गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow