थल सेना अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 01 अप्रैल तक

थल सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 13 फरवरी से आरंभ कर दिया गया है। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने बताया कि अग्निवीर जीडी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क एवं एसकेटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं-10वीं) और अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 01 अप्रैल तक किया जा सकता है। 

Feb 15, 2026 - 17:57
 0  4
थल सेना अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 01 अप्रैल तक
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर  15-02-2026
थल सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 13 फरवरी से आरंभ कर दिया गया है। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने बताया कि अग्निवीर जीडी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क एवं एसकेटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं-10वीं) और अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 01 अप्रैल तक किया जा सकता है। 
उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की पहले ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होगी और उसके बाद भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। आवेदन के इच्छुक एवं पात्र युवा वेबसाइट - ज्वाइनइंडियनआर्मी.एनआईसी.इन joinindianarmy.nic.in पर लॉग इन कर सकते हैं।
 उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण करवाने वाले उम्मीदवार का एक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होनी चाहिए तथा ये आधार नंबर नंबर से लिंक होने चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow