सोलन के शामती बाईपास पर ऑटो चालक पर  हमला और लूट , ऑटो यूनियन ने जताई सुरक्षा पर चिंता

​सोलन शहर के शामती बाईपास रोड पर बीती शुक्रवार रात असामाजिक तत्वों का आतंक देखने को मिला। दुर्गा पब्लिक स्कूल के समीप तीन अज्ञात लोगों ने एक ऑटो रिक्शा चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमलाकिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही हमलावर  उसकी दिन भर की कमाई भी लूट कर ले गए। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। ​ऑटो रिक्शा यूनियन सोलन के प्रधान धर्मपाल ठाकुर ने बताया कि पीड़ित चालक आशु है, जो डिग्री कॉलेज सोलन के समीप का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, आशु सवारी छोड़कर अपने ऑटो के साथ शामती बाईपास से वापस सपरून सोलन की ओर आ रहा था।

Feb 14, 2026 - 19:27
Feb 15, 2026 - 12:43
 0  20
सोलन के शामती बाईपास पर ऑटो चालक पर  हमला और लूट , ऑटो यूनियन ने जताई सुरक्षा पर चिंता
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

​यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  14-02-2026

​सोलन शहर के शामती बाईपास रोड पर बीती शुक्रवार रात असामाजिक तत्वों का आतंक देखने को मिला। दुर्गा पब्लिक स्कूल के समीप तीन अज्ञात लोगों ने एक ऑटो रिक्शा चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमलाकिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही हमलावर  उसकी दिन भर की कमाई भी लूट कर ले गए। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। ​ऑटो रिक्शा यूनियन सोलन के प्रधान धर्मपाल ठाकुर ने बताया कि पीड़ित चालक आशु है, जो डिग्री कॉलेज सोलन के समीप का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, आशु सवारी छोड़कर अपने ऑटो के साथ शामती बाईपास से वापस सपरून सोलन की ओर आ रहा था। 
इसी दौरान नशे की हालत में धुत तीन युवकों ने उसे रास्ते में रोका। मामूली कहासुनी के बाद हमलावरों ने चाकू से आशु पर हमला कर दिया। ​हमले में आशु की बाजू पर गहरा जख्म आया है, जिसके चलते अस्पताल में उसे 9 टांके लगाने पड़े। क्रूरता की हद पार करते हुए हमलावरों ने घायल चालक से उसकी दिन भर की मेहनत की कमाई (नकदी) भी छीन ली और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद सोलन ऑटो रिक्शा यूनियन में भारी रोष है। यूनियन के प्रधान धर्मपाल ठाकुर ने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ​रात के समय ऑटो चालकों के लिए अब काम करना जानलेवा साबित हो रहा है। 
लूटपाट के साथ-साथ पिछले कुछ समय से ऑटो रिक्शा से सामान चोरी होने की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं। यूनियन प्रधान ने प्रशासन से मांग की है कि निम्नलिखित संवेदनशील क्षेत्रों में रात्रि गश्त  तुरंत बढ़ाई जाए।स्थानीय निवासियों ने भी बाईपास रोड पर बढ़ती नशेडि़यों की आवाजाही और इस लूटपाट की घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की शिनाख्त के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow