अन्याय पर न्याय की विजय ही विजय दशमी का संकल्प : डॉ. शांडिल

आसुरी प्रवृत्तियों के प्रतीक रावण, कुम्भकर्ण तथा मेघनाद के दहन के साथ विजयदशमी का पर्व आज यहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ सम्पन्न हो गया।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित

Oct 13, 2024 - 00:37
 0  50
अन्याय पर न्याय की विजय ही विजय दशमी का संकल्प : डॉ. शांडिल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन     12-10-2024

आसुरी प्रवृत्तियों के प्रतीक रावण, कुम्भकर्ण तथा मेघनाद के दहन के साथ विजयदशमी का पर्व आज यहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ सम्पन्न हो गया।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित दशहरा मेला समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि अन्याय पर न्याय की विजय ही विजयदशमी का मूल उद्देश्य है।

डॉ. शांडिल ने कहा कि बुराई पर अच्छाई के प्रतीक विजय दशमी पर्व को विश्व में भिन्न-भिन्न रूपों में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि अपनी कमियों को दूर का बेहतर इंसान बनना ही विजयदशमी का मूल उद्देश्य है। उन्होंने प्रदेश एवं जिला वासियों को दशहरा पर्व की बधाई देते हुए सभी के स्वस्थ जीवन एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम का भगवान श्रीराम का चरित्र हमें आदर्श के विभिन्न आयामों से परिचित करवाकर उचित का वरण करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि जीवन संग्राम में विजयी होने के लिए हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों का पालन करना सीखना होगा।  

छोटी माली प्रदेश के कण्डा के चेतन और जुखाला के नरेश के मध्य खेली गई। इसमें विजेता कण्डा के चेतन को 11 हजार रुपए की राशि इनाम के तौर पर दी गई। बड़ी माली दीपा पहलवान चंडीगढ़ और कमलजीत दुमचड़ी के मध्य खेली गई। इसमें विजेता पहलवान कमलजीत को 17000 रुपए की राशि इनाम के तौर पर दी गई।

इस अवसर पर नगर निगम की महापौर उषा शर्मा, जोगेंद्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष शिव कुमार, प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुरेंद्र सेठी, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कुमार चन्देल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार, सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow