मंडी की विरासत को करीब से जानने का अवसर बनी हेरिटेज वॉक , प्रतिभागियों ने सराही प्रशासन की पहल 

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर जिला प्रशासन की पहल हेरिटेज वॉक का शुभारंभ शिवरात्रि के दिन सेरी मंच से किया गया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नवीन कुमार ने पहले दल के प्रतिभागियों का स्वागत कर हरी झंडी दिखाकर वॉक को रवाना किया। पहले दिन के प्रथम सत्र में 17 प्रतिभागियों ने भाग लिया और मंडी की ऐतिहासिक व धार्मिक धरोहरों को करीब से जाना

Feb 15, 2026 - 19:10
 0  3
मंडी की विरासत को करीब से जानने का अवसर बनी हेरिटेज वॉक , प्रतिभागियों ने सराही प्रशासन की पहल 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  15-02-2026
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर जिला प्रशासन की पहल हेरिटेज वॉक का शुभारंभ शिवरात्रि के दिन सेरी मंच से किया गया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नवीन कुमार ने पहले दल के प्रतिभागियों का स्वागत कर हरी झंडी दिखाकर वॉक को रवाना किया। पहले दिन के प्रथम सत्र में 17 प्रतिभागियों ने भाग लिया और मंडी की ऐतिहासिक व धार्मिक धरोहरों को करीब से जाना। 
सेरी मंच से आरंभ हुई वॉक माधो राय मंदिर , बाबा भूतनाथ मंदिर, पंचवक्त्र मंदिर , हनुमान घाट , खुहारानी  मंदिर , अर्धनारीश्वर मंदिर , त्रिलोकीनाथ मंदिर , महामृत्युंजय मंदिर , टारना देवी , बरसील्ले और गणपति मंदिर होते हुए घंटाघर तथा इंदिरा मार्केट स्थित सिद्ध काली मंदिर तक पहुंची। गाइड सत्य महेश शर्मा ने प्रतिभागियों को मंदिर स्थापत्य , रियासती इतिहास, धार्मिक परंपराओं और मंडी की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। प्रतिभागियों ने इस पहल को ज्ञानवर्धक और रोचक अनुभव बताया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि हेरिटेज वॉक  दो सत्रों में आयोजित की जा रही है। 
उन्होंने कहा कि लोगों में इसे लेकर काफी उत्साह है और 17 फरवरी तक होने वाले चारों सत्रों के लिए पंजीकरण पूर्ण हो चुका है। अब केवल 18 और 20 फरवरी को आयोजित सत्रों के लिए ही पंजीकरण उपलब्ध है। पहले दल में पुष्प कश्यप, रूप लाल नेगी , रोमिता शर्मा , पारुल अरोड़ा , हेमेश्वर कपूर , शिकाम्बरी वर्मा , अर्जुन राणा , अमन ठाकुर , ओम प्रकाश बिष्ट , रमेश ठाकुर , निर्मला ठाकुर , अनिता ठाकुर , विद्या शर्मा , कृष्णा ठाकुर , रजनी बाजपेई और प्रीति शर्मा शामिल रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow