हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने सहायक स्टाफ नर्स के 390 पदों पर निकाली भर्ती 

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने पूर्णकालिक नियुक्ति के आधार पर सहायक स्टाफ नर्स के कुल 390 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 फरवरी, 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर शुरू होगी

Feb 11, 2026 - 16:14
 0  59
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने सहायक स्टाफ नर्स के 390 पदों पर निकाली भर्ती 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर    11-02-2026

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने पूर्णकालिक नियुक्ति के आधार पर सहायक स्टाफ नर्स के कुल 390 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 फरवरी, 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर शुरू होगी। 

म्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 50% अंकों के साथ बीएससी नर्सिंग या जीएनएम (ए-ग्रेड नर्सिंग डिप्लोमा) होना अनिवार्य है।
केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं। उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश की वास्तविक (डोमिसाइल) नागरिक होनी चाहिए। अभ्यर्थी का पंजीकरण शिमला स्थित एचपीएनआरसी (HPNRC) में होना अनिवार्य है।

इस भर्ती के लिए आवेदकों की आयु 01 जनवरी 2026 तक न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित की गई है। यानी उम्मीदवार की उम्र निर्धारित तिथि तक 21 वर्ष से कम और 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

हिमाचल प्रदेश के अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), दिव्यांगजन तथा सरकारी कर्मचारियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट प्रदान की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow