जेएनवी ऊना में जेईई और नीट परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 10 बच्चों को निःशुल्क पुस्तकें की वितरित  

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय(जेएनवी) ऊना द्वारा शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सुदृढ़ मार्गदर्शन प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई

Feb 11, 2026 - 16:17
 0  15
जेएनवी ऊना में जेईई और नीट परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 10 बच्चों को निःशुल्क पुस्तकें की वितरित  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना   11-02-2026

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय(जेएनवी) ऊना द्वारा शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सुदृढ़ मार्गदर्शन प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। इसके तहत जेईई और नीट परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 11वीं और  12वीं कक्षा के चयनित विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई गई।  

पीएम श्री जेएनवी पेखूबेला के प्राचार्य राज सिंह ने बताया कि ये विद्यार्थी नवोदय विद्यालय समिति के लक्ष्य पोर्टल के माध्यम से नियमित अध्ययन कर रहे हैं तथा निरंतर टेस्ट सीरीज में भी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। विद्यार्थियों की लगन, निरंतर प्रयास एवं प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए कुल 10 विद्यार्थियों  को फिजिक्सवाला की पुस्तकें निःशुल्क प्रदान की गईं।

उन्होंने बताया कि यह शैक्षणिक सहयोग अवंती फेलोज द्वारा नवोदय विद्यालय समिति के सहयोग से उपलब्ध कराया गया। लाभान्वित विद्यार्थियों में 3 विद्यार्थी चिकित्सा तथा 7 विद्यार्थी अभियंत्रण परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। 

इसके साथ ही प्राचार्य ने विद्यार्थियों को निरंतर अनुशासन, आत्मविश्वास एवं सही दिशा में कठोर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया तथा उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों का पूर्ण उपयोग करने का संदेश दिया। इस मौके पर पीजीटी कंप्यूटर विज्ञान अमित कुमार और टीजीटी कंप्यूटर विज्ञान सिद्धांत चंदेल सहित अन्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow