रोहतांग और शिंकुला दर्रा में हल्की बर्फबारी,फोर बाई फोर वाहनों के लिए बहाल होने से लोगों को मिलेंगी राहत
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बीच मंगलवार को रोहतांग और शिंकुला दर्रा में हल्की बर्फबारी हुई है। वहीं 19 दिन बाद जलोड़ी दर्रा फोर बाई फोर वाहनों के लिए बहाल होने से लोगों को राहत मिली
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 11-02-2026
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बीच मंगलवार को रोहतांग और शिंकुला दर्रा में हल्की बर्फबारी हुई है। वहीं 19 दिन बाद जलोड़ी दर्रा फोर बाई फोर वाहनों के लिए बहाल होने से लोगों को राहत मिली। मनाली से पर्यटक फोर बाई फोर वाहनों से अटल टनल रोहतांग में बर्फ देखने के लिए उमड़ रहे हैं।
शिमला में सुबह हल्के बादल छाए रहे। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान ताबो में माइनस 8.5 डिग्री और सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना में 24 डिग्री सेल्सियस रहा। कुल्लू व लाहौल स्पीति जिला में कड़ाके की ठंड है।
शिमला में न्यूनतम तापमान 5.6, सुंदरनगर 6.5, भुंतर 5.5, कल्पा -0.7, धर्मशाला 6.2, ऊना 7.2, नाहन 8.7, पालमपुर 10.0, सोलन 4.6, मनाली 3.2, कांगड़ा 8.6, मंडी 7.6, बिलासपुर 8.5, जुब्बड़हट्टी 8.0, कुकुमसेरी -4.2, सेऊबाग 5.0, बरठीं 6.1, कसाैली 7.8, पांवटा साहिब 10.0, सराहन 3.8, ताबो -8.5, नेरी 10.3 व देहरा गोपीपुर में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
What's Your Reaction?

