केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने माैसम विज्ञान केंद्र शिमला का किया दाैरा

भारत मौसम विज्ञान विभाग की स्थापना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय डॉ. जितेंद्र सिंह ने मौसम विज्ञान केंद्र शिमला का दौरा किया

Jan 17, 2025 - 13:49
Jan 17, 2025 - 14:39
 0  39
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने माैसम विज्ञान केंद्र शिमला का किया दाैरा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     17-01-2025

भारत मौसम विज्ञान विभाग की स्थापना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय डॉ. जितेंद्र सिंह ने मौसम विज्ञान केंद्र शिमला का दौरा किया गया। इस दौरे के दौरान मंत्री पूर्वानुमान अनुभाग, निरीक्षण अनुभाग सहित सभी अनुभागों का निरीक्षण किया। 

इस दौरान मौसम केंद्र शिमला के प्रमुख डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने हिमाचल प्रदेश में मौसम विज्ञान विभाग की ऐतिहासिक यात्रा, वर्तमान स्थिति और हाल की गतिविधियां सहित विभाग की उपलब्धियों को प्रस्तुत किया गया।  इसी दौरे के दौरान मंत्री ने मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ विचार विमर्श किया तथा उनका मार्गदर्शन किया।

इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए आम जनता के लिए मौसम संबंधी जानकारी का महत्व, प्रासंगिकता व प्रदेश में मौसम विज्ञान विभाग की विभिन्न गतिविधियों एवं क्रियाकलापों पर प्रकाश डालने के साथ प्रदेश में मौसम विज्ञान केंद्र की भविष्य की योजनाओं को भी रेखांकित किया गया। 

जितेंद्र सिंह ने  बदलती जलवायु में भारत के सामाजिक-आर्थिक विकास का समर्थन करने के लिए अत्याधुनिक तकनीक और सहयोगी दृष्टिकोण का लाभ उठाने के लिए अपने समर्पण की पुष्टि की। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow