ऊना में गश्त के दौरान 34 वर्षीय युवक से 6.36 ग्राम चिट्टा बरामद

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं ऊना जनपद के उपमंडल अंब के कलरूही क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 34 वर्षीय युवक से 6.36 ग्राम चिट्टा बरामद किया

Apr 15, 2026 - 13:39
 0  9
ऊना में गश्त के दौरान 34 वर्षीय युवक से 6.36 ग्राम चिट्टा बरामद
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना    15-04-202

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं ऊना जनपद के उपमंडल अंब के कलरूही क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 34 वर्षीय युवक से 6.36 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। 

आरोपी की पहचान रिशु निवासी होशियारपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, थाना अंब की पुलिस टीम एएसआई राजेश कुमार की अगुवाई में क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान शक के आधार पर युवक को रोका गया और तलाशी लेने पर उसके पास से हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

पुष्टि करते डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है ताकि नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow