बस में सफर कर रही एक युवती ने टिकट मांगने पर परिचालक को मारा थप्पड़  

एचआरटीसी हमीरपुर डिपो की बस में लड़की से टिकट मांगने पर विवाद हो गया। बस में सफर कर रही एक युवती ने टिकट मांगने पर परिचालक को थप्पड़ मार दिया। परिचालक ने निगम प्रबंधन को इसकी शिकायत दी

Feb 16, 2026 - 13:00
 0  57
बस में सफर कर रही एक युवती ने टिकट मांगने पर परिचालक को मारा थप्पड़  

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर    16-02-2026

एचआरटीसी हमीरपुर डिपो की बस में लड़की से टिकट मांगने पर विवाद हो गया। बस में सफर कर रही एक युवती ने टिकट मांगने पर परिचालक को थप्पड़ मार दिया। परिचालक ने निगम प्रबंधन को इसकी शिकायत दी है। बस घंघोट से हमीरपुर आ रही थी। एक युवती ने कानों में इयरफोन लगाए हुए थे। 

परिचालक बार-बार टिकट मांग रहा था, लेकिन प्रतिक्रिया न मिलने पर उसने कथित तौर पर युवती का ध्यान आकर्षित करने के लिए उसके कंधे पर हाथ रखा। इसी बात पर युवती भड़क गई और उसने परिचालक को थप्पड़ जड़ दिया।

इसके चलते बस बीच रूट पर ही रुक गई। परिचालक ने इसकी सूचना निगम प्रबंधन को दी। मौके पर निगम प्रबंधन के अधिकारी पहुंचे। यात्रियों से भी इस घटना की जानकारी ली गई। इसके बाद मौके पर युवती के अभिभावकों को भी बुलाया गया। 

अभिभावक युवती को अपने साथ लेकर चले गए। हालांकि पुलिस में अभी इसकी शिकायत नहीं हुई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी। मामले में जानकारी जुटाई जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow