राजस्व मंत्री ने किन्नौर जिला के दूर-दराज गांव टाशीगंग का किया दौरा,स्थानीय लोगों की समस्याओं का किया निवारण

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जनजातीय जिला किन्नौर की सीमावर्ती पंचायत नमज्ञा के दुर्गम गांव टाशीगंग का दौरा किया और स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनकर सभी उचित मांगों को चरणबद्ध ढंग से पूर्ण करने के अधिकारियों को निर्देश

Jul 5, 2025 - 13:38
Jul 5, 2025 - 13:39
 0  31
राजस्व मंत्री ने किन्नौर जिला के दूर-दराज गांव टाशीगंग का किया दौरा,स्थानीय लोगों की समस्याओं का किया निवारण
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

टाशीगंग गांव की सड़क को शीघ्र पक्का करने व युवाओं के लिए खेल मैदान का निर्माण करने का आश्वासन दिया

यंगवार्ता न्यूज़ -  रिकांगपिओ        05-07-2025

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जनजातीय जिला किन्नौर की सीमावर्ती पंचायत नमज्ञा के दुर्गम गांव टाशीगंग का दौरा किया और स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनकर सभी उचित मांगों को चरणबद्ध ढंग से पूर्ण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

जनजातीय विकास मंत्री ने टाशीगंग गांव की सड़क को पक्का करने का आश्वासन देते हुए कहा कि शीघ्र ही गांव की सड़क को पक्का करने का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। इसके अलावा गांव के युवाओं के लिए खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा ताकि स्थानीय युवा खेल से जुड़कर स्वस्थ रहें व जिला व प्रदेश का नाम राष्ट्र व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकें।

राजस्व मंत्री ने इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल के सर्वत्र विकास व निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों के कल्याण की दिशा में निरंतर कार्यरत है ताकि प्रदेश की आर्थिकी को सुदृढ़ किया जा सके। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों को पर्यटन के लिए खोलने का निर्णय इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है जिससे प्रदेश की आर्थिकी को गति प्राप्त होगी।

जनजातीय विकास मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने वन अधिकार अधिनियम-2006 के माध्यम से लोगों को जमीन का मालिकाना हक प्रदान किया है और ऐसे कई अधिनियमों के माध्यम से उपेक्षित वर्गों का कल्याण किया है। 

उन्होंने जिला की जनता से आग्रह किया कि वन अधिकार अधिनियम-2006 का लाभ उठाने के लिए ग्राम सभा में अपना केस लगवाएं और जमीन का मालिकाना हक प्राप्त करें। 

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को बेहतर करने व गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई आरम्भ कर दी गई है। 

अध्यापकों को गुणात्मक व आधुनिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है और विद्यालयों को नवीन उपकरणों से परिपूर्ण करने का कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे है ताकि लोगों को घर-द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके।


इस दौरान कार्यकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह नारायण सिंह चौहान, जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष उमेश नेगी, किनफेड के अध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी, जिला कांग्रेस समिति के महासचिव सुशील साना, नमज्ञा पंचायत के प्रधान बलदेव नेगी,  अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण दिनेश सेन, अधिशाषी अभियंता विद्युत टाशी छोडुप नेगी,उप निदेशक उद्यान भूपेंद्र नेगी सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी गण, कार्यकर्ताओं सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow