दूसरी बार परिणय सूत्र में बंधेंगे पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह , चंडीगढ़ की अमरीन कौर के साथ लेंगे फेरे 

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा शादी का कार्ड  विधानसभा पहुंचते ही विक्रमादित्य सिंह को मिली शादी की शुभकामनाएं  पहले राजस्थान के मेवाड़ की राजकुमारी सुदर्शना सिंह के साथ वर्ष 2019 में हुआ था विक्रमादित्य सिंह का विवाह 

Aug 18, 2025 - 19:11
Aug 18, 2025 - 19:29
 0  223
दूसरी बार परिणय सूत्र में बंधेंगे पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह , चंडीगढ़ की अमरीन कौर के साथ लेंगे फेरे 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  18-08-2025
हिमाचल प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री और बुशहर रियासत के वारिस विक्रमादित्य सिंह एक बार फिर वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं। विक्रमादित्य सिंह के विवाह की तारीख तय हो गई है और वह 22 सितंबर 2025 को चंडीगढ़ की अमरीन कौर के साथ चंडीगढ़ में विवाह बंधन में बंधेंगे। विक्रमादित्य सिंह का यह दूसरा विवाह है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विवाह के कार्ड के मुताबिक विक्रमादित्य सिंह का विवाह 22 सितंबर 2025 को चंडीगढ़ में होगा। आपको बता दें कि विक्रमादित्य सिंह का पहला विवाह वर्ष 2019 में राजस्थान के मेवाड़ रियासत की राजकुमारी सुदर्शना सिंह के साथ हुआ था। यह विवाह जयपुर के कानोता गढ़ पैलेस में शाही अंदाज में हुआ था , लेकिन विवाह के कुछ वर्षों बाद ही दोनों में कुछ दूरियां आ गई जिसके चलते अब विक्रमादित्य सिंह का राजकुमारी सुदर्शना सिंह के साथ तलाक हो गया है और वह अब चंडीगढ़ की अमरीन कौर के साथ सात फेरे लेंगे। 
बताते हैं कि अमरीन कौर विक्रमादित्य सिंह की पुरानी महिला मित्र भी है , जिसके चलते अब दोनों ने विवाह का फैसला किया है। विक्रमादित्य सिंह की होने वाली दुल्हन डा. अमरीन कौर हैं, जो फिलहाल पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उनके शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उनका व्यक्तित्व भी चर्चाओं में है। शादी के बाद उन्हें बुशहर रियासत की नई रानी के रूप में जाना जाएगा। विवाह की रस्मे सुबह 10:00 बजे आरंभ हो जाएगी जबकि दोपहर 1:00 बजे लंच का आयोजन रखा गया है। इस विवाह सेरेमनी में हिमाचल सहित पंजाब , हरियाणा , चंडीगढ़ और दिल्ली के कई कांग्रेस के बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। 
अमरीन कौर पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में साइकोलॉजी की असिस्टेंट प्रोफेसर है। बताते हैं कि अमरीन कौर और विक्रमादित्य सिंह की पुरानी दोस्ती है जो अब विवाह बंधन में बदल जाएगी। अमरीन कौर ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। गौर हो कि विक्रमादित्य सिंह पूर्व मुख्यमंत्री और छह बार हिमाचल की राजनीति के शिखर पर रहे राजा वीरभद्र सिंह एवं मौजूदा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के सुपुत्र हैं। बुशहर राजघराने से ताल्लुक रखने वाले विक्रमादित्य वर्तमान में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं और प्रदेश कांग्रेस में युवा नेतृत्व के चेहरे के रूप में जाने जाते हैं। 
डा. अमरीन कौर फिलहाल पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उनके शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उनका व्यक्तित्व भी चर्चाओं में है। शादी के बाद उन्हें बुशहर रियासत की नई रानी के रूप में जाना जाएगा। इस शाही विवाह को लेकर प्रदेशभर में खासा उत्साह है। माना जा रहा है कि यह आयोजन हिमाचल और पंजाब की राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियों को एक मंच पर लाएगा। विवाह समारोह में विभिन्न राज्यों से मेहमानों के आने की संभावना है, वहीं प्रदेश के लोग भी इसे शाही अंदाज में देखने को लेकर उत्सुक हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow