कल शिमला में जुटेंगे प्रदेश भर के 102 और 108 एंबुलेंस कर्मचारी , नाहन में शव यात्रा निकालकर फूंका एनएचएम का पुतला 

पिछले चार दिनों से हड़ताल पर बैठे 102 और108 एंबुलेंस कर्मचारी कल राजधानी शिमला में पूरे प्रदेश से इकट्ठा होकर प्रदेश सरकार के साथ-साथ कंपनी प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज शिमला रवाना होने से पूर्व कर्मचारियों ने शव यात्रा निकालकर एनएचएम निदेशक का पुतला फूंका और अपना विरोध जताया। वहीं हिमाचल किसान सभा भी इन कर्मचारियों के समर्थन में उत्तरी और समस्या का समाधान न होने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है

Feb 15, 2026 - 17:52
Feb 15, 2026 - 18:06
 0  6
कल शिमला में जुटेंगे प्रदेश भर के 102 और 108 एंबुलेंस कर्मचारी , नाहन में शव यात्रा निकालकर फूंका एनएचएम का पुतला 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  15-02-2026
पिछले चार दिनों से हड़ताल पर बैठे 102 और108 एंबुलेंस कर्मचारी कल राजधानी शिमला में पूरे प्रदेश से इकट्ठा होकर प्रदेश सरकार के साथ-साथ कंपनी प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज शिमला रवाना होने से पूर्व कर्मचारियों ने शव यात्रा निकालकर एनएचएम निदेशक का पुतला फूंका और अपना विरोध जताया। वहीं हिमाचल किसान सभा भी इन कर्मचारियों के समर्थन में उत्तरी और समस्या का समाधान न होने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।
मीडिया से बात करते हुए कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त ने बताया कि 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारी की हड़ताल लगातार जारी है और अब पूरे प्रदेश से करीब 1200 कर्मचारी राजधानी शिमला पहुंचकर सोमवार को अपना विरोध प्रकट करेंगे। उन्होंने कहा कि बार-बार सरकार से आग्रह किया जा रहा है कि कर्मचारियों के भविष्य की चिंता करते हुए उनकी मांगो पूरा कर न्यूनतम वेतन लागू दिया जाए मगर कर्मचारियों की मांगों को लेकर ना तो सरकार और ना ही कंपनी प्रबंधन गंभीर है। उन्होंने कहा कि कंपनी प्रबंधन द्वारा लगातार कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है और अब हड़ताल पर गए कर्मचारियों को हटाया जा रहा है। एंबुलेंस कर्मचारियों के समर्थन में उतरते हुए हिमाचल किसान सभा के प्रदेश महासचिव राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि जायज को लेकर कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। 
मगर सरकार द्वारा उनकी मांगों को गंभीरता से ना लिया जाना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि हिमाचल किसान सभा इन मांगों का समर्थन कर रही है और यदि सरकार ने जल्द इस पर निर्णय नहीं दिया तो सभा उनके समर्थन में सड़कों पर उतरेंगी। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि यह कर्मचारी आपातकाल सेवाओं में अपनी सेवा देते है और इन कर्मचारियों ने कई विकट परिस्थितियों में काम किया है बावजूद की उन्हें कोर्ट के आदेशों के मुताबिक वेतन नहीं दिया जा रहा जो चिंतनीय है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow