कल से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र , राज्यपाल के अभिभाषण के बाद आरडीजी बंद होने पर भी चर्चा

हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधानसभा का ग्यारहवां सत्र सोमवार दोपहर दो बजे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि विधानसभा सचिवालय को अब तक 111 तारांकित और 14 अतारांकित प्रश्न प्राप्त हुए हैं

Feb 15, 2026 - 19:17
Feb 15, 2026 - 19:41
 0  4
कल से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र , राज्यपाल के अभिभाषण के बाद आरडीजी बंद होने पर भी चर्चा
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  15-02-2026

हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधानसभा का ग्यारहवां सत्र सोमवार दोपहर दो बजे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि विधानसभा सचिवालय को अब तक 111 तारांकित और 14 अतारांकित प्रश्न प्राप्त हुए हैं। 
फिलहाल इस सत्र में तीन बैठकें प्रस्तावित हैं। सत्र से पहले सोमवार दोपहर 12:15 पर सर्वदलीय बैठक होगी। नियम- 62 और नियम- 101 के तहत एक-एक नोटिस मिला है। इसके साथ ही विधानसभा सचिवालय को हिमाचल सरकार की ओर से नियम- 102 के तहत RDG पर चर्चा का नोटिस भी मिला है। 
फिलहाल, बजट पेश होने की तारीख तय नहीं है। कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि खेल मंत्री यादविंदर गोमा के प्रिविलेज मोशन पर भी नियमों के मुताबिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। संबंधित अधिकारी से इस बारे जवाब मांगा गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow