सिरमौर को जगी रेलवे लाइन की आस, सुरेंद्र हिंदुस्तानी को रेलवे विकास निगम में मिली बड़ी जिम्मेदारी..

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र सहित नाहन के लिए गर्व का क्षण है। सुरेंद्र हिंदुस्तानी को केंद्र सरकार द्वारा रेल मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले रेल विकास निगम लिमिटेड के बोर्ड में अंशकालिक गैर-सरकारी निदेशक नियुक्त

May 16, 2025 - 20:50
May 16, 2025 - 21:39
 0  148
सिरमौर को जगी रेलवे लाइन की आस, सुरेंद्र हिंदुस्तानी को  रेलवे विकास निगम में मिली बड़ी जिम्मेदारी..
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    16-05-2025

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र सहित नाहन के लिए गर्व का क्षण है। सुरेंद्र हिंदुस्तानी को केंद्र सरकार द्वारा रेल मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले रेल विकास निगम लिमिटेड के बोर्ड में अंशकालिक गैर-सरकारी निदेशक नियुक्त किया गया है।सुरेंद्र हिंदुस्तानी मूल रूप से शिलाई उपमंडल से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन वो लंबे अरसे से नाहन में बतौर चार्टर्ड के रूप में सेवा प्रदान कर रहे हैं। 

बता दें कि हिंदुस्तानी विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों में भी सक्रिय है। सुरेंद्र हिंदुस्तानी चूड़ेश्वर सेवा समिति नाहन यूनिट की भी लंबे अरसे से कमान संभाले हुए हैं। केंद्र सरकार के रेलवे बोर्ड द्वारा अधिसूचित आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने सुरेंद्र सिंह की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की है। उन्हें यह जिम्मेदारी तीन वर्षों की अवधि के लिए सौंपी गई है, जो तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। 

यह नियुक्ति शिलाई क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनने जा रही है। इससे स्थानीय स्तर पर भी विकास और संपर्क बढ़ने की संभावनाएं प्रबल होंगी।
यह पद न केवल उनकी योग्यता और अनुभव का प्रमाण है, बल्कि शिलाई जैसे दूरस्थ क्षेत्र की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान भी प्रदर्शित करता है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow