ना कोई नहीं घोषणा और ना ही संस्थानों को किया , सिर्फ केंद्र सरकार को कोसने का काम कर रहे सीएम सुक्खू : डॉ. बिंदल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री के शनिवार को हुए सिरमौर दौरे को निराशाजनक बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के इस दौरे से लोगों को कई उम्मीदें थी , मगर सीएम का यह दौरा लोगों को निराश कर गया डॉ राजीव बिंदल नाहन में आज मीडिया से बातचीत कर रहे थे। राजीव बिंदल ने कहा की मुख्यमंत्री के दौरे से सिरमौर जिला के लोगों को कई उम्मीदें थी मगर मुख्यमंत्री लोगों को निराश कर गए और लोगों की सभी उम्मीदों पर पानी फिर गया।
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 15-02-2026
What's Your Reaction?



