राजगढ में श्रमिकों के लिए लगा मेगा जागरूकता शिविर , 500 श्रमिकों ने लिया भाग  

प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड सिरमौर द्वारा आज राजगढ़ में मजदूरों व कामगारों के लिए एक दिवसीय मेगा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण समिति के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने की

Oct 8, 2025 - 19:55
 0  32
राजगढ में श्रमिकों के लिए लगा मेगा जागरूकता शिविर , 500 श्रमिकों ने लिया भाग  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  08-10-2025
प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड सिरमौर द्वारा आज राजगढ़ में मजदूरों व कामगारों के लिए एक दिवसीय मेगा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण समिति के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने की। 
इस जागरूकता शिविर में लगभग 500 श्रमिकों ने भाग लिया। शिविर के दौरान नरदेव सिंह कंवर ने श्रमिकों को कल्याण बोर्ड के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व सुविधाओं की जानकारी दी तथा उन्होंने कहा कि बोर्ड श्रमिकों के हित में निरंतर कार्य कर रहा है। 
उन्होंने कामगारों से आग्रह किया कि वह श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय में अपना पंजीकरण आवश्यक रूप से करवाएं ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का पूर्ण लाभ मिल सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow