भारी बारिश से बर्वाद हो गई धान की फसल , किसानों ने मांगा मुवावजा 

लगातार तीन दिन से हो रही गेर मौसमी भारी बरसात ने कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। धान की फसल पूरी तरह पक कर तैयार हो चुकी है और कई दिनों से हो रही बरसात से किसानों की धान की फसल खराब होने लगी है। पांवटा साहिब के कई गांव में धान की फसल में पानी भर जाने के कारण फसल सड़ने लगी है

Oct 8, 2025 - 19:52
 0  34
भारी बारिश से बर्वाद हो गई धान की फसल , किसानों ने मांगा मुवावजा 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  08-10-2025
लगातार तीन दिन से हो रही गेर मौसमी भारी बरसात ने कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। धान की फसल पूरी तरह पक कर तैयार हो चुकी है और कई दिनों से हो रही बरसात से किसानों की धान की फसल खराब होने लगी है। पांवटा साहिब के कई गांव में धान की फसल में पानी भर जाने के कारण फसल सड़ने लगी है। 
किसानों ने फसल को तैयार करने में काफ़ी मेहनत और पैसा खर्च कर रखा है , लेकिन अब खराब हो रही फसल किसानों से देखी नहीं जा रही है। कई किसानों ने बैंक से कर्ज लेकर फसल पर खर्च कर रखा और कई किसानों ने इस फसल को बेच कर अपनी बेटियों की शादी करनी थी। इस बरसात ने सब कुछ बरबाद कर दिया है। पांवटा साहिब के किसान मांग करते है कि जिन किसानों ने फसल को तैयार करने के लिए फसली कर्ज लिया है। वह कर्ज माफ होना चाहिए और किसानों को नुकसान का उचित मुआवजा जल्द मिलना चाहिए। 
भारतीय किसान यूनियन भी सरकार सरकार से माँग करती है कि जल्द किसानों के फसली कर्ज माफ किए जाए और किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। गांव मिसरवाला के किसान महबूब अली , जूना मोहम्मद ,गांव क्यारदा के जगदीश चंद्र ,मुल्कराज , नरेश शर्मा , जगतपुर से दाताराम , गांव कुंडियों से संगत सिंह , हरजीत सिंह , बूटा सिंह , गांव बहराल से महिमा सिंह , प्रदीप सिंह , रणवीर सिंह आदि किसानों ने बताया कि उनकी फसल पूर्ण रूप से पक कर तैयार हो गई थी लेकिन भारी बरसात से खराब हो रही है। 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow