राज्य स्तरीय महिला दिवस में शामिल होगी दस हजार महिलाएं , उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सीएम करेंगे सम्मानित   

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में इस वर्ष राज्य स्तरीय महिला दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ धनीराम शांडिल करेंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक डॉ पंकज ललित ने बताया कि 8 मार्च को नाहन में मनाए जा रहे इस राज्य स्तरीय महिला दिवस कार्यक्रम में प्रदेश भर से करीब 10 हजार महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है

Mar 3, 2026 - 19:18
Mar 3, 2026 - 19:27
 0  6
राज्य स्तरीय महिला दिवस में शामिल होगी दस हजार महिलाएं , उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सीएम करेंगे सम्मानित   
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  03-03-2026
सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में इस वर्ष राज्य स्तरीय महिला दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ धनीराम शांडिल करेंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक डॉ पंकज ललित ने बताया कि 8 मार्च को नाहन में मनाए जा रहे इस राज्य स्तरीय महिला दिवस कार्यक्रम में प्रदेश भर से करीब 10 हजार महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। 
महिला सशक्तिकरण को समर्पित इस कार्यक्रम में प्रदेश भर में चल रहे 18925 आंगनबाड़ी केंद्रों में हर जिले से उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स का चयन किया गया है जिनको इस कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा महिला विकास प्रोत्साहन योजना के तहत चार पुरस्कार दिए जाएंगे जिसके लिए राज्य स्तर पर एक समिति का गठन किया गया है। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। जिसमें सूखा आश्रय योजना शगुन योजना मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, पुनर्विवाह योजना और सुख शिक्षा योजना आदि शामिल है। 
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही मुख्यमंत्री कई विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं , स्वयं सहायता समूहों और संस्थाओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। राज्य स्तरीय समिति द्वारा प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद चार श्रेणियों में सम्मान प्रदान किया जाएगा। 
इसके अतिरिक्त शगुन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सुख आश्रय योजना और सुख शिक्षा योजना के चयनित लाभार्थियों को भी कार्यक्रम के दौरान चेक वितरित किए जाएंगे। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। निदेशक ने बताया कि कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक महिलाओं और अन्य लोगों की उपस्थिति संभावित है। उन्होंने महिलाओं और सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow