समग्र शिक्षा अभियान के तहत विशेष बच्चों के लिए लगा कैंप , दो दिवसीय शिविर में जिला के 60 बच्चों ने लिया हिस्सा

समग्र शिक्षा अभियान के तहत डाइट नाहन में CWSN यानी विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए दो दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में जिला सिरमौर के विभिन्न स्कूलों से आए करीब 60 बच्चों ने भाग लिया। कैंप का मुख्य उद्देश्य इन बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी विशेष क्षमताओं को निखारना रहा।

Mar 3, 2026 - 19:17
Mar 3, 2026 - 19:30
 0  4
समग्र शिक्षा अभियान के तहत विशेष बच्चों के लिए लगा कैंप , दो दिवसीय शिविर में जिला के 60 बच्चों ने लिया हिस्सा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  03-03-2026
समग्र शिक्षा अभियान के तहत डाइट नाहन में CWSN यानी विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए दो दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में जिला सिरमौर के विभिन्न स्कूलों से आए करीब 60 बच्चों ने भाग लिया। कैंप का मुख्य उद्देश्य इन बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी विशेष क्षमताओं को निखारना रहा।

मीडिया से बात करते हुए डाइट नाहन के कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉक्टर ईश्वर दत्त राही ने बताया कि इस दो दिवसीय कैंप में बच्चों के शारीरिक , मानसिक और शैक्षिक विकास पर विशेष ध्यान दिया गया। विशेषज्ञों द्वारा बच्चों की जांच के साथ-साथ उन्हें आवश्यक परामर्श और थेरेपी भी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि कैंप में आईजीएमसी शिमला मेडिकल कॉलेज नाहन और आस्था स्पेशल स्कूल से पहुंचे थैरेपिस्टों ने बच्चों का मूल्यांकन किया। 
साथ ही अभिभावकों को भी जरूरी मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत हर वर्ष सीडब्ल्यूएसएन बच्चों के लिए इस प्रकार के कैंप आयोजित किए जाते हैं। इसका उद्देश्य बच्चों की विशेष जरूरतों को पहचानना, उन्होंने बताया कि उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow