भारतीय महिला टीम कबड्डी खिलाड़ियों का गृह जिला में जोरदार स्वागत , रोनाहट में हुआ सम्मान समारोह 

महिला कबड्डी विश्व कप में देश को गोल्ड मेडल दिलाने वाली सिरमौर जिला की तीन महिला कबड्डी खिलाड़ियों का जिला में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। महिला खिलाड़ियों के स्वागत के लिए सिरमौर जिला कबड्डी एसोसिएशन द्वारा शिलाई क्षेत्र के रोनाहट में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यहां पहुंचने पर क्षेत्र के लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ मालाएं पहनाकर क्षेत्र बेटियों का स्वागत किया

Dec 8, 2025 - 19:30
 0  28
भारतीय महिला टीम कबड्डी खिलाड़ियों का गृह जिला में जोरदार स्वागत , रोनाहट में हुआ सम्मान समारोह 
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिलाई  08-12-2025
महिला कबड्डी विश्व कप में देश को गोल्ड मेडल दिलाने वाली सिरमौर जिला की तीन महिला कबड्डी खिलाड़ियों का जिला में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। महिला खिलाड़ियों के स्वागत के लिए सिरमौर जिला कबड्डी एसोसिएशन द्वारा शिलाई क्षेत्र के रोनाहट में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यहां पहुंचने पर क्षेत्र के लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ मालाएं पहनाकर क्षेत्र बेटियों का स्वागत किया। गौरतलब है कि भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान रही रितु नेगी ,उप कप्तान पुष्पा राणा और खिलाड़ी साक्षी शर्मा शिलाई क्षेत्र से ही ताल्लुक रखती है। 

इस मौके पर हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव कुलदीप राणा ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने के लिए महिला खिलाड़ियों को बधाई दी।  उन्होंने कहा कि बेटियों के प्रदर्शन में न केवल क्षेत्र का बल्कि  हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन लगातार प्रयास कर रही है कि प्रदेश में लगातार कबड्डी को बढ़ावा दिया जाए और प्रतिभाओं को सामने लाया जा सके। वही अपने स्वागत के लिए महिला कबड्डी टीम की कप्तान रही क्षेत्र की बेटी और रितु नेगी ने लोगों का सम्मान देने के लिए आभार जताया। 

उन्होंने कहा कि जब भी वह कबड्डी में अच्छा प्रदर्शन कर लौटती है तो उनका क्षेत्र में स्वागत किया जाता है जिससे उनका मनोबल बढ़ता है। उन्होंने कहा कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गौरवान्वित करने वाली बात है कि आज प्रदेश की पांच बेटियां भारतीय कबड्डी टीम का हिस्सा बनी और एक समय था जब हिमाचल से मात्र एक खिलाड़ी का चयन किया जाता है। 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />