चिट्टा मुक्त हिमाचल के लिए दौड़ रहे हैं सिरमौर के इंटरनेशनल मैराथन धावक वीरेन्द्र सिंह , डीसी सोलन ने दिखाई हरी झंडी
सिरमौर कल्याण मंच व चूड़ेश्वर सेवा समिति सोलन ने नशे के दुष्प्रभावों और युवाओं को नशे से दूर रहने के दो दिवसीय दौड़ का आयोजन किया। इस दौड़ में अंतरराष्ट्रीय पैरा धावक विरेंद्र सिंह भाग ले रहे हैं। इसका शुभारंभ रविवार को डीसी सोलन मनमोहन शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौड़ में होटल रमाडा कसौली (सोलन) के एमडी महेश बालियान ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन 08-03-2026
सिरमौर कल्याण मंच व चूड़ेश्वर सेवा समिति सोलन ने नशे के दुष्प्रभावों और युवाओं को नशे से दूर रहने के दो दिवसीय दौड़ का आयोजन किया। इस दौड़ में अंतरराष्ट्रीय पैरा धावक विरेंद्र सिंह भाग ले रहे हैं। इसका शुभारंभ रविवार को डीसी सोलन मनमोहन शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौड़ में होटल रमाडा कसौली (सोलन) के एमडी महेश बालियान ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। चिट्टा मुक्त हिमाचल जन जागरूकता दौड़ सोलन के आरंभ होकर, राजगढ़ होती हुई बड़ू साहिब तक जाएगी। इस दौड़ में सोलन की इंटरनेशनल मैराथन धावक कल्पना परमार, सुभाष चंद्र बिष्ट , इंटरनेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ीअंजना ठाकुर ने भी उनके साथ दौड़ लगा कर उनका हौसला बढ़ाया।
What's Your Reaction?



