शीघ्र शुरू होगा सैनवाला से कोटला लिंक रोड़ का कार्य , भारत सरकार से मिली फॉरेस्ट क्लियरेंस : अजय सोलंकी 

नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए आज का दिन ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ है। लंबे समय से लंबित सैनवाला–झामेरिया–बोगड़िया–जमनवाला–चरूवाला–कोटला लिंक रोड (11.5 किमी) को भारत सरकार द्वारा एफसीए के तहत फॉरेस्ट क्लियरेंस प्रदान कर दी गई है। लगभग ₹6.97 करोड़ की लागत से प्रस्तावित यह सड़क क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगी

Dec 12, 2025 - 19:02
Dec 12, 2025 - 19:52
 0  28
शीघ्र शुरू होगा सैनवाला से कोटला लिंक रोड़ का कार्य , भारत सरकार से मिली फॉरेस्ट क्लियरेंस : अजय सोलंकी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  12-12-2025
नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए आज का दिन ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ है। लंबे समय से लंबित सैनवाला–झामेरिया–बोगड़िया–जमनवाला–चरूवाला–कोटला लिंक रोड (11.5 किमी) को भारत सरकार द्वारा एफसीए के तहत फॉरेस्ट क्लियरेंस प्रदान कर दी गई है। लगभग ₹6.97 करोड़ की लागत से प्रस्तावित यह सड़क क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगी। 
गौरतलब है कि पिछले 3 वर्षों में पूरे प्रदेश में सबसे अधिक एफसीए और एफआरए की स्वीकृतियाँ नाहन विधानसभा क्षेत्र को प्राप्त हुई हैं , जो मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार की विकासोन्मुख नीतियों तथा नाहन क्षेत्र के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विधायक ने बताया कि इन स्वीकृतियों के पीछे उनकी निरंतर व्यक्तिगत मेहनत , दिल्ली और शिमला स्तर पर लगातार फॉलो-अप तथा विभागों के साथ सशक्त समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांगों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है और यह उपलब्धि जनता के निरंतर सहयोग का परिणाम है। 
इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए विधायक ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच , ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण और सतत प्रशासनिक समर्थन के कारण नाहन विधानसभा तेज गति से विकास के नए युग में प्रवेश कर रही है। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा , शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच बेहतर होगी तथा कृषि एवं बागवानी उत्पादों के परिवहन में बड़ी राहत मिलेगी। विधायक ने संबंधित विभाग को निर्देश दिए हैं कि निर्माण प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र शुरू किया जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow