आईआईएम सिरमौर ने विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन और सतत परिवर्तन विषय पर संगोष्ठी
भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) सिरमौर ने इंटरनेशनल टूरिज्म स्टडीज एसोसिएशन (ITSA) के सहयोग से विश्व पर्यटन दिवस 2025 का आयोजन पर्यटन और सतत परिवर्तन विषय पर संगोष्ठी के माध्यम से किया गया। इस आयोजन में उद्योग जगत के लीडर्स और विशेषज्ञों ने पर्यटन के भविष्य और इसे सतत विकास से जोड़ने पर विचार-विमर्श किया
भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) सिरमौर ने इंटरनेशनल टूरिज्म स्टडीज एसोसिएशन (ITSA) के सहयोग से विश्व पर्यटन दिवस 2025 का आयोजन पर्यटन और सतत परिवर्तन विषय पर संगोष्ठी के माध्यम से किया गया। इस आयोजन में उद्योग जगत के लीडर्स और विशेषज्ञों ने पर्यटन के भविष्य और इसे सतत विकास से जोड़ने पर विचार-विमर्श किया। इस कार्यक्रम ने पर्यटन क्षेत्र में आईआईएम सिरमौर की बौद्धिक नेतृत्व क्षमता को और मजबूत किया। संगोष्ठी में प्रतिष्ठित वक्ताओं ने विचार साझा किए। अंशुल गुप्ता (एमडी, ट्रैवल एंड हॉस्पिटैलिटी लीड, एक्सेंचर) , बृजेश मोदी ( सीएफओ, थॉमस कुक ) , पूर्णिमा नेरुरकर ( पूर्व जीएम, एयर इंडिया ) वक्ताओं ने पर्यटन और विमानन क्षेत्र की प्रमुख प्रवृत्तियों और चुनौतियों पर प्रकाश डाला।
What's Your Reaction?



