भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने किया देश की आवाज पुस्तक का विमोचन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री डॉ. राजीव बिंदल ने होटल ग्रैंड रिवेरा पांवटा में धार्मिक पुस्तक का विमोचन किया। इस मौके पर पांवटा साहिब के विधायक और पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी , शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर , जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता , पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा के अलावा भाजपा के मंडल अध्यक्ष और संपादक श्यामलाल पुंडीर की बेटी सोनाक्षी पुंडीर भी मौजूद रही

Sep 30, 2025 - 19:39
 0  21
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने किया देश की आवाज पुस्तक का विमोचन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  30-09-2025
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री डॉ. राजीव बिंदल ने होटल ग्रैंड रिवेरा पांवटा में धार्मिक पुस्तक का विमोचन किया। इस मौके पर पांवटा साहिब के विधायक और पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी , शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर , जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता , पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा के अलावा भाजपा के मंडल अध्यक्ष और संपादक श्यामलाल पुंडीर की बेटी सोनाक्षी पुंडीर भी मौजूद रही। 
इस अवसर पर श्याम लाल पुंडीर द्वारा संपादित ‘देश की आवाज शीर्षक से प्रकाशित पुस्तक के छठे संस्करण का विमोचन किया।  देश की आवाज के संस्थापक एवं संपादक श्यामलाल पुंडीर ने बताया कि इस बार देवभूमि हिमाचल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल के इतिहास का छठा संस्करण प्रकाशित किया। इस मौके प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से पाठकों को हिमाचल के ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों की अच्छी और महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल होंगी। जिसमें गुरुद्वारों और मंदिरों के लेख बहुत ही बेहतरीन तरीके से लिखे गए है। 
इस पुस्तक के संपादक श्याम लाल पुंडीर सिरमौर जिला के पांवटा साहिब के आंजभोज के गांव आगरो से हैं। इस पुस्तक में उन्होंने देव भूमि हिमाचल के हर जिले का प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के इतिहास का जिक्र किया है। विमोचन के उपरांत पुस्तक भी वितरित की गई। इस मौके पर संपादक श्यामलाल पुंडीर ने कहा कि इस तरह के संस्करण आगे भी जारी रहेगें। हिमाचल में सैंकड़ों धार्मिक स्थल है। और अलग अलग संस्करण में नए नए धार्मिक स्थलों की जानकारी दी जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow