डंपर की टक्कर से युवक की मौत , एक गंभीर रूप से घायल , पांवटा साहिब के बद्रीपुर में पेश आया हादसा 

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में वीरवार देर शाम बद्रीपुर के नजदीक हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां नेशनल हाईवे पर दो भारी भरकम ट्रोलों की चपेट में आने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई है। दूसरी ओर सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पांवटा साहिब की पुलिस टीम ने शव कब्जे में ले लिया है। मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है

Jun 20, 2025 - 18:02
 0  150
डंपर की टक्कर से युवक की मौत , एक गंभीर रूप से घायल , पांवटा साहिब के बद्रीपुर में पेश आया हादसा 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  20-06-2025

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में वीरवार देर शाम बद्रीपुर के नजदीक हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां नेशनल हाईवे पर दो भारी भरकम ट्रोलों की चपेट में आने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई है। दूसरी ओर सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पांवटा साहिब की पुलिस टीम ने शव कब्जे में ले लिया है। मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें शाम ढलते ही पांवटा साहिब  की सड़कों पर भारी भरकम ट्रैकों की फौज दौड़ती नजर आती है। जो आए दिनों सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण साबित हो रही है। पुलिस विभाग समेत परिवहन विभाग ने भी इन भारी भरकम ट्रैकों की रफ्तार रोकने के लिए अभियान चलाया है । अभी तक पुलिस विभाग की मानें तो दो दर्जन से अधिक भारी भरकम ट्रैकों को यातायात नियमों की उल्लंघना करने पर कब्जे में लिया गया। 
तो दूसरी ओर परिवहन विभाग भी लगातार ऐसे लापरवाह चालकों पर कार्रवाई कर रहा है और लाखों रुपए का जुर्माना वसूला जा चुका है।  बावजूद इस के यह भारी भरकम ट्रक आए दिनों पांवटा साहिब की सड़कों पर दुर्घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान विकास नगर निवासी अर्जुन तोमर पुत्र विजय तोमर के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। डंपर चालक की पहचान और घटना की सटीक वजह जानने के लिए CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने की मांग की है। क्षेत्र में ऐसे हादसे लगातार सामने आ रहे हैं जिससे जनजीवन खतरे में है।युवक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। गौर हो कि सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी के नेतृत्व में सिरमौर पुलिस लगातार अवैध डंपरों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है और अब तक दर्जनों दम पर जब्त किए जा चुके हैं तथा जनता ने भी उनकी इस कार्यवाही के लिए सराहना की थी सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने आश्वासन दिया है कि अवैध डंपरों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow