सुक्खू सरकार ने दांव पर लगाया होनहार युवाओं का भविष्य , पुलिस भर्ती में बड़े स्तर पर धांधली : विपिन परमार

हिमाचल में जारी पुलिस भर्ती प्रक्रिया सवालों के घेरे में आ गई है। ग्राउंड टेस्ट के बाद हाल ही में हुई लिखित परीक्षा पर गड़बड़ी के आरोप अभ्यर्थियों ने लगाए हैं। बताया जा रहा है कि बड़े पैमाने पर परीक्षा में धांधली हुई है, जिसकी प्रदेश भर से शिकायतें आ रही हैं। इसी बीच पूर्व विधानसभा अध्यक्ष , कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रभारी एवं सुलह क्षेत्र के वर्तमान विधायक विपिन सिंह परमार ने भी पुलिस भर्ती पर हिमाचल सरकार को आड़े हाथ लिया है

Jun 20, 2025 - 18:05
Jun 20, 2025 - 18:29
 0  50
सुक्खू सरकार ने दांव पर लगाया होनहार युवाओं का भविष्य , पुलिस भर्ती में बड़े स्तर पर धांधली : विपिन परमार
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला   20-06-2025

हिमाचल में जारी पुलिस भर्ती प्रक्रिया सवालों के घेरे में आ गई है। ग्राउंड टेस्ट के बाद हाल ही में हुई लिखित परीक्षा पर गड़बड़ी के आरोप अभ्यर्थियों ने लगाए हैं। बताया जा रहा है कि बड़े पैमाने पर परीक्षा में धांधली हुई है, जिसकी प्रदेश भर से शिकायतें आ रही हैं। इसी बीच पूर्व विधानसभा अध्यक्ष , कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रभारी एवं सुलह क्षेत्र के वर्तमान विधायक विपिन सिंह परमार ने भी पुलिस भर्ती पर हिमाचल सरकार को आड़े हाथ लिया है। 
परमार ने कहा कि जब भी कोई भर्ती निकलती है , तो प्रदेश के मेहनती नौजवानों को आस होती है कि वे भी नौकरी हासिल कर लेंगे। इसके लिए वे खूब मेहनत करते हैं और जब परीक्षा की बारी आती है, तो कोई और ही बाजी मार जाता है , जबकि जीतोड़ मेहनत करने वाले होनहार परीक्षा में गड़बड़ी या धांधलियों के चलते बाहर हो जाते हैं। परमार ने कहा कि वर्तमान में जारी पुलिस भर्ती परीक्षा में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की शिकायतें आ रही हैं और आरोप लगाने वालों में ज्यादातर बेटियां हैं , जिनका कहना है कि परीक्षा हॉल में कुछ अभ्यर्थियों ने एक साथ बैठकर आपस में पेपर सॉल्व किया, परंतु उन्हें किसी ने भी नहीं रोका। 
यही नहीं, कई जगहों पर मोबाइल डिवाइस के इस्तेमाल की भी बात सामने आ रही है। विपिन परमार ने कहा कि इतने गंभीर आरोप लगने के बाद भी सुक्खू सरकार मामले में कोई एक्शन नहीं ले पा रही है। इतने संवेदनशील मामले और मेहनती युवाओं के भविष्य पर सरकार द्वारा कोई कदम न उठाया जाना, उनकी मंशा पर भी सवाल खड़े कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस पूरी भर्ती प्रक्रिया पर जो भी आरोप लग रहे हैं, वे बेहद गंभीर हैं। सरकार को सबूत के साथ प्रदेशवासियों को स्पष्टीकरण देना चाहिए, क्योंकि यह नौजवानों के भविष्य का सवाल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow