यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 09-03-2026
आगामी 15 मार्च को जिला मुख्यालय नाहन में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है इस हिंदू सम्मेलन में हिंदू समाज के हित के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही हिंदू समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर की जाएंगी। सम्मेलन के आयोजन को लेकर जिला मुख्यालय नाहन में आयोजक सनातन चैरिटेबल सोसाइटी के पदाधिकारी मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
मीडिया से बात करते हुए सनातन चैरिटेबल सोसाइटी के सचिव राजीव शर्मा ने बताया कि हिंदू सम्मेलन में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग हिस्सा लेंगे और हिंदू समाज से जुड़ी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी उन्होंने कहा कि समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू फोर्स दीपक सिंह हिंदू बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे और बड़ी संख्या में लोग इस सम्मेलन का हिस्सा बनेंगे।
उन्होंने कहा कि समारोह के दौरान हिंदू समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 लोगों को हिन्दू शौर्य सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही आने वाले समय में समाज के उत्थान के लिए क्या-क्या कार्य किए जा सकते है इसे लेकर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा में हिंदू समाज की स्थिति चिंताजनक है और कई स्थानों पर हिंदू विरोधी गतिविधियां चल रही है उन्होंने बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हुए अत्याचारों पर भी कड़ी चिंता जाहिर की।