निजी स्कूल की बस तले कुचली दो नन्ही सगी बहनें,गंभीर हालत में पीजीआई रैफर

प्रदेश के ऊना जिला में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे ने हिमाचल को झकझोर कर रख दिया। जिला के एक नामी निजी स्कूल की दो बच्चियां, जो कि सगी बहनें हैं, स्कूल से घर लौटते वक्त बस के नीचे आ गईं

Mar 9, 2026 - 15:50
 0  4
निजी स्कूल की बस तले कुचली दो नन्ही सगी बहनें,गंभीर हालत में पीजीआई रैफर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना    09-03-2026

प्रदेश के ऊना जिला में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे ने हिमाचल को झकझोर कर रख दिया। जिला के एक नामी निजी स्कूल की दो बच्चियां, जो कि सगी बहनें हैं, स्कूल से घर लौटते वक्त बस के नीचे आ गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। बच्चियों को ऊना में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि दोनों नन्ही सगी बहनें अपने ही स्कूल की बस तले कुचली गई हैं। हादसा स्कूल के पहले ही दिन छुट्टी के बाद घर लौटते समय पेश आया हादसा। इनमें से एक बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार रैसरी गांव निवासी सुशील की बेटियां आशश्वी व परीक्षा, जो एलकेजी व यूकेजी की छात्राएं हैं, स्कूल बस से घर लौट रही थीं। 

बस से उतरने के बाद जब चालक बस को मोड़ रहा था, उसी दौरान दोनों बच्चियां बस के नीचे आ गईं। हादसे की खबर फैलते ही क्षेत्र में चिंता और दुख का माहौल बन गया है। स्थानीय लोग बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। हादसे के संबंध पुलिस की ओर से भी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow