डाक विभाग में उत्कृष्ट काम करने वाले कर्मचारियों को मिला सम्मान , विभाग ने 100 लोगों को किया पुरस्कृत 

सिरमौर जिला मुख्यालय में आज डाक विभाग द्वारा  विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभागीय कर्मचारियों के अलावा विभाग की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने वाले विभागीय एजेंट को भी  सम्मानित किया गया

Mar 20, 2025 - 19:51
Mar 20, 2025 - 20:32
 0  53
डाक विभाग में उत्कृष्ट काम करने वाले कर्मचारियों को मिला सम्मान , विभाग ने 100 लोगों को किया पुरस्कृत 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  20-03-2025
सिरमौर जिला मुख्यालय में आज डाक विभाग द्वारा  विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभागीय कर्मचारियों के अलावा विभाग की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने वाले विभागीय एजेंट को भी  सम्मानित किया गया। 
मीडिया से बात करते हुए कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुँचे निदेशक डाक सेवाएं हिमाचल प्रदेश शिमला सर्कल बिशन सिंह ने बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में विभाग के सभी उन कर्मचारियों को सम्मानित किया जा रहा है जिन्होंने विभाग योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाया है खासकर सिरमौर जैसे दूर दराज इलाके में भी अपनी अच्छी सेवाएं प्रदान की है। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में विभाग के कर्मचारियों और बचत योजनाओं से जुड़ी महिला एजेंट ने बीते एक वर्ष में सराहनीय कार्य किया है। 
उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुना जाता है ताकि उनका मनोबल बढ़ाकर आने वाले समय मे वह और बेहतरीन काम कर सके। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और एजेंट ने लोगों को बचत योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है जिससे उनका भविष्य भी सुरक्षित होगा उन्होंने कहा कि  कार्यक्रम के दौरान करीब 100 कर्मचारियों और एजेंट को यहां सम्मानित किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow