हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर को सामुदायिक दंत सेवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मान से किया सम्मानित
हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाते हुए हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर को वर्ष 2025 में उत्कृष्ट सामुदायिक एवं मानवतावादी दंत सेवाओं के लिए विश्व विख्यात International College of Dentists द्वारा प्रतिष्ठित “डॉ. केदार एन. रुस्तगी अवॉर्ड फॉर कम्युनिटी एंड ह्यूमैनिटेरियन सर्विसेज” से सम्मानित किया
यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी 01-03-2026
हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाते हुए हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर को वर्ष 2025 में उत्कृष्ट सामुदायिक एवं मानवतावादी दंत सेवाओं के लिए विश्व विख्यात International College of Dentists द्वारा प्रतिष्ठित “डॉ. केदार एन. रुस्तगी अवॉर्ड फॉर कम्युनिटी एंड ह्यूमैनिटेरियन सर्विसेज” से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान 1 मार्च 2026 को नई दिल्ली स्थित Guru Gobind Singh Indraprastha University के द्वारका कैंपस में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह को प्रदान किया गया।
समारोह में आईसीडी के ग्लोबल प्रेजिडेंट डॉ. जुलिओ रॉड्रिगेज, सेक्शन-6 के प्रेजिडेंट डॉ. वीएस. कोहली, सेक्रेटरी डॉ. वाईके. विरमानी तथा आईसीडी जर्नल के एडिटर एवं विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. महेश वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कॉलेज के निदेशक डॉ. अनिल सिंगला, डॉ. विकास जिंदल तथा प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह ने इस उपलब्धि को संस्थान की निरंतर सामाजिक प्रतिबद्धता, सामुदायिक सेवा और जनस्वास्थ्य के प्रति समर्पण का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरे मंडी जिला के लिए गर्व का विषय है।
संस्थान द्वारा वर्ष 2025 के दौरान मंडी जिला और आसपास के क्षेत्रों में 55 से अधिक निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 6000 से अधिक लोगों की निःशुल्क जांच, परामर्श और उपचार आधुनिक मोबाइल डेंटल वैन के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया गया।
इन अभियानों में जेल स्वास्थ्य शिविर, अंतरराष्ट्रीय सहयोग से आयोजित विशेष कैंप, आईआईटी संस्थानों में लगाए गए शिविर तथा विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों के साथ संयुक्त कार्यक्रम भी शामिल रहे।
What's Your Reaction?



