सिरमौर में 164 केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच हो रही बोर्ड परीक्षाएं , सीसीटीवी की निगरानी में सभी  परीक्षा केंद्र 

सिरमौर जिला में 164 परीक्षा केदो में कड़ी निगरानी के बीच आज से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई है बोर्ड के निर्देशानुसार परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने के लिए सभी इंतजाम किए गए है। जिला मुख्यालय नाहन में पीएम श्री कन्या पाठशाला नाहन और राजकीय शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन को परीक्षा केंद्र बनाया गया है

Mar 3, 2026 - 19:04
Mar 3, 2026 - 19:25
 0  20
सिरमौर में 164 केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच हो रही बोर्ड परीक्षाएं , सीसीटीवी की निगरानी में सभी  परीक्षा केंद्र 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  03-03-2026
सिरमौर जिला में 164 परीक्षा केदो में कड़ी निगरानी के बीच आज से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई है बोर्ड के निर्देशानुसार परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने के लिए सभी इंतजाम किए गए है। जिला मुख्यालय नाहन में पीएम श्री कन्या पाठशाला नाहन और राजकीय शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

मीडिया से बात करते हुए शमशेर स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान ने बताया कि बोर्ड के निर्देशानुसार पूरी निगरानी के बीच आज से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुई है। उन्होंने कहा की परीक्षा केंद्र के हर कमरे को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है और सीसीटीवी कैमरे को बाकायदा इनवर्टर से जोड़ा गया है ताकि बिजली जाने की स्थिति में भी कैमरे चालू रहे। 
उन्होंने कहा कि परीक्षाओं के पहले दिन 10वीं और जमा दो के 214 बच्चों ने नाहन में परीक्षा दी और पहले दिन दसवीं कक्षा का एक छात्र अनुपस्थित पाया गया है। उन्होंने कहा कि शमशेर स्कूल नाहन को विभिन्न स्कूलों का परीक्षा केंद्र बनाया गया और यहां बोर्ड द्वारा जारी तमाम गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। सिरमौर जिला में कुल 14673 बच्चे बोर्ड की परीक्षा देंगे जिनमें से 8591 छात्र दसवीं कक्षा की जबकि 6082 छात्र जमा दो के शामिल है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow