पारस पब्लिक स्कूल कोलर में सोशल मीडिया जागरूकता और वित्तीय शिक्षा कार्यक्रम आयोजित

पारस पब्लिक हाई स्कूल कोलर में सोशल मीडिया जागरूकता शिविर और वित्तीय शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण बैंक कोलर की शाखा प्रबंधक पूर्णिमा चौहान , सूरजपुर बैंक शाखा प्रबंधक नेहा और टीम सदस्य कमलेश ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। शिविर में विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के सुरक्षित और सकारात्मक उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। 

Feb 13, 2026 - 18:51
 0  34
पारस पब्लिक स्कूल कोलर में सोशल मीडिया जागरूकता और वित्तीय शिक्षा कार्यक्रम आयोजित
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  13-02-2026
पारस पब्लिक हाई स्कूल कोलर में सोशल मीडिया जागरूकता शिविर और वित्तीय शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण बैंक कोलर की शाखा प्रबंधक पूर्णिमा चौहान , सूरजपुर बैंक शाखा प्रबंधक नेहा और टीम सदस्य कमलेश ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। शिविर में विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के सुरक्षित और सकारात्मक उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। 
उन्हें साइबर सुरक्षा , ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव और डिजिटल जिम्मेदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। इसके अलावा बैंक की टीम ने विद्यार्थियों को पैसे बचाने के महत्व के बारे में भी जागरूक किया और उन्हें बैंक खाता खोलने के लिए प्रेरित किया। सुश्री पूर्णिमा चौहान ने कहा कि बचत करना एक अच्छी आदत है जो आपको भविष्य में आर्थिक रूप से सुरक्षित रखती है। हम सभी विद्यार्थियों को बैंक खाता खोलने और नियमित रूप से बचत करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।  
पारस पब्लिक हाई स्कूल कोलर के प्रधानाचार्य मनोज वर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया का संतुलित उपयोग और वित्तीय शिक्षा दोनों ही विद्यार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। हमें इन विषयों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना , वित्तीय रूप से जागरूक करना और जिम्मेदार नागरिक तैयार करना था। विद्यालय प्रबंधन ने ग्रामीण बैंक टीम का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow