शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन में हिंदी दिवस के पूर्व सप्ताह के अवसर पर डीएलएड प्रशिक्षुओं की कवि गोष्ठी का आयोजन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन में  हिंदी दिवस के पूर्व सप्ताह के अवसर पर  डी एल एड प्रशिक्षुओं की कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया

Sep 12, 2025 - 17:25
Sep 12, 2025 - 17:28
 0  49
शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन में हिंदी दिवस के पूर्व सप्ताह के अवसर पर डीएलएड प्रशिक्षुओं की कवि गोष्ठी का आयोजन

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     12-09-2025

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन में  हिंदी दिवस के पूर्व सप्ताह के अवसर पर  डी एल एड प्रशिक्षुओं की कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम हिंदी प्रवक्ता डॉ आई डी राही ने सभी छात्रों को हिंदी के राजभाषा बनने की पूरी प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए हिंदी का वर्तमान और भविष्य पर अपने विचार रखे। 

डीएलएड द्वितीय वर्ष की छात्रा निधि पंवार ने डाइट की याद में कविता" हो गया है दिल मायूस अब", डी एल एड द्वितीय वर्ष  के छात्र प्रभात चौहान ने " सुंदर इतनी है वो जैसे सीप में मोती ।"

डीएलएड द्वितीय वर्ष की छात्रा स्वीटी ठाकुर  ने" अंधेरी रात खुला आसमान डीएलएड प्रथम वर्ष के छात्र "विजेंद्र ने जीवन पथ (कही फूल खिले है ,कही कांटे बिछे है "प्रवक्ता हिंदी डॉ राही ने  हिंदी है आन मेरी हिंदी है शान हिंदी है रोजगार मेरा  हिंदी है अभिमान " कविता प्रस्तुत की।

कार्यक्रम के समापन में जिला शिक्षा उप निदेशक (प्रारम्भिक शिक्षा) एवं प्रधानाचार्य डाइट राजीव ठाकुर ने छात्रों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी और छात्रों को साहित्यिक गतिबिधियों में बढ़ -चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य हिमांशु भारद्वाज, डॉ आई डी राही, अंजनी चौहान, श्रीमती मीरा ठाकुर आदि डाइट का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />