संगड़ाह में बीती रात से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त,क्षेत्र में यातायात पूरी तरह से ठप

जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह में बीती रात से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश के कारण कई सड़क मार्गों पर मलबा आ गया, जिससे क्षेत्र में यातायात पूरी तरह से ठप

Jun 29, 2025 - 16:52
Jun 29, 2025 - 16:53
 0  45
संगड़ाह में बीती रात से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त,क्षेत्र में यातायात पूरी तरह से ठप

यंगवार्ता न्यूज़ - संगड़ाह     29-06-2025

जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह में बीती रात से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश के कारण कई सड़क मार्गों पर मलबा आ गया, जिससे क्षेत्र में यातायात पूरी तरह से ठप हो गया और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

सुबह संगड़ाह के समीप वालिया माइन के पास अचानक मलबा गिरने से संगड़ाह-नाहन सड़क मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। इस मार्ग के बंद होने से जिला मुख्यालय से संगड़ाह का संपर्क कट गया। सड़क को खोलने में लोक निर्माण विभाग को करीब तीन घंटे का समय लग गया, तब जाकर यातायात आंशिक रूप से बहाल हो सका।

इसके अलावा, संगड़ाह-पालर-राजगढ़ सड़क मार्ग भी सुबह करीब सात बजे के बाद बंद हो गया। लोक निर्माण विभाग के मुख्यालय से लगभग छह किलोमीटर दूर डुंगी नामक स्थान और पालर के समीप पहाड़ी से भारी मलबा गिरने के कारण इस सड़क पर भी आवाजाही रुक गई। 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग को सूचना मिलने के बावजूद मौके पर पहुंचने में करीब नौ घंटे का समय लग गया। इस देरी को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष है और उन्होंने विभाग की लापरवाही व मानसून पूर्व तैयारियों पर सवाल खड़े किए हैं।

वहीं, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता खजान सिंह ने बताया कि डुंगी में बंद सड़क को खोलने के लिए विभाग द्वारा मशीनें भेज दी गई हैं। उन्होंने कहा कि शाम पांच बजे तक सड़क यातायात के लिए बहाल कर दी जाएगी। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बरसात में ऐसी घटनाएं होती हैं, लेकिन विभाग की तैयारियां हमेशा नाकाफी रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से बरसात के दौरान त्वरित कार्रवाई और मलबा हटाने के लिए पर्याप्त मशीनें तैनात करने की मांग की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />